दुकान में गल्ले से नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार. 4500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद.
BOL PANIPAT , 20 जनवरी: थाना किला पुलिस ने पुराना दलबीर नगर में अटल सेवा केंद्र की दुकान से नकदी चोरी के आरोपी को सोमवार साय पलवान चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुटानी गांव निवासी अभय के रूप में हुई है।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अभय ने दुकान से नगदी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने दुकान में गल्ले से चोरी की 10 हजार की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी अभय के कब्जे से बचे 4500 रूपए व वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला:
थाना किला में पुराना दलबीर नगर पहलवान चौक कुटानी रोड निवासी ज्योति पत्नी गगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने घर में अटल सेवा केंद्र की दुकान की हुई है। 17 जनवरी को साय करीब 4:20 बजे वह दुकान पर बैठी थी। तभी एक लड़का दुकान पर आया और बोला पैसे निकाल दो। उसने लड़के से आधार कार्ड मांगा तो मना करते हुए बोला स्कैन करेगा। इसके बाद बोला पैसे ट्रांसफर हो गए। उसने चैक किया तो पैसे नहीं आए थे। लड़के ने सर्वर धीरे चलने की बात कहते हुए कहा आ जाएगे। यह बात करते हुए लड़के ने पानी मांगा। तभी एक दूसरा ग्राहक भी दुकान पर आ गया। वह पानी लेने के लिए अंदर गई तभी लड़के ने दुकान में रखे काउंटर की दराज खोलकर पैसे निकाले और भागने लगा। उसने यह देख पकड़ने की कोशिश की तो हाथ में लड़के की शाल आ गई। आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गया। एक्टिवा पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। दराज में नकदी चैक करने पर 15-20 हजार रूपए नहीं मिले। थाना किला में ज्योति की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments