Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध स्प्रिट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2022, अवैध स्प्रिट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की अवैध स्प्रिट के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजबीर उर्फ राजा निवासी समालखा को उनकी टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की 15 दिसंबर 2021 को उनकी टीम ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को साथ लेकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर गढ़ी छाजू रोड़ पर एक फैक्टरी के कमरे से 400 लीटर अवैध स्प्रिट सहित प्रवेश उर्फ भूरा निवासी मलिकपुर सोनीपत को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की आरोपी फैक्टरी में किराये पर कमरा लेकर अवैध रूप से स्प्रिट स्टॉक कर बेचने का अवैध काम करता है।

पुलिस टीम ने मौके से बरामद अवैध स्प्रिट को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी प्रवेश उर्फ भूरा के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी प्रवेश ने अवैध स्प्रिट को राजबीर उर्फ राजा निवासी समालखा को बेचने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने आरोपी प्रवेश को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी राजबीर उर्फ राजा की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संम्भावित ठिकानों पर दंबिस दी रही थी।

Comments