Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


ई रिक्शा चालक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. छीना गया मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अक्तूबर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने सनौली रोड पर ई रिक्शा चालक से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को सोमवार देर शाम कृष्णा गार्डन चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आमिन निवासी लालू अमाउ हरदोई यूपी हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन कॉलोनी व विनित निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक कृष्णा गार्डन चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवको को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान आमिन पुत्र हाशिम निवासी लालू अमाउ हरदोई यूपी हाल किरायेदार कृष्णा गार्डन कॉलोनी व विनित पुत्र कृष्णपाल निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 30 जून को एक कार में सवार होकर सनौली रोड पर एक ई रिक्शा चालक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल छीनने की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राहुल पुत्र राम अदालत निवासी जावा कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना चांदनी बाग में राहुल पुत्र राम अदालत निवासी जावा कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 30 जून को शाम करीब 7 बजे अपनी ई रिक्शा लेकर उग्राखेड़ी सनौली रोड की और से शहर की तरफ आ रहा था। जब वह मदन स्वीटस के सामने पहुंचा तो पीछे से एक सफेद रंग की कार सवार युवक बार बार हॉरन बजा रहा था। जाम लगा होने कारण वह उनको साइड नही दे सका। उक्त कार से तीन युवक उतर कर आए और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मोबाइल के कवर में 2200 रूपये की नकदी भी थी। थाना चांदनी बाग में राहुल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments