इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदक
BOL PANIPAT- मंगलवार 31 अक्तूबर 2023
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में 25 से 27 अक्तूबर को इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें आर्य कॉलेज के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का जोर दिखाते हुए एक रजत पदक व एक कांस्य पदक अपने नाम कर कॉलेज का नाम रोशन किया। मंगलवार को कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर ने विजेता खिलाडियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण,कोच राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर व सुनील को इस शानदार सफलता पर बधाई दी।
डॉ. नीरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 25 से 27 अक्तूबर 2023 को विश्वविद्यालय परिसर में इंटर कॉलेज फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती का आयोजन करवाया गया। इन कुश्तियों में आर्य कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र देव ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 92 किलोग्राम भार में रजत पदक अपने नाम किया वहीं कॉलेज के बी.एससी अंतिम वर्ष के छात्र मोहित ने ग्रीको रोमन स्टाइल के 63 किलोग्राम भार में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मोहित का चयन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र की टीम में नॉर्थ जोन कुश्ती चैंपियनशिप कैंप के लिए भी हुआ है उन्होंने बताया कि ज्ञात रहे मोहित पिछले तीन वर्ष से चैंपियनशिप में चैंपियन रह चुका है।

Comments