Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडीपीजी कॉलेज पानीपत में ‘ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स’की सफल छात्राओं को सर्टिफिकेट्स देकर किया गया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 1, 2023 Tags: , , , ,

‘अर्न वाइल यू लर्न’ के तहत छात्राओं के लिए ‘द आर्ट ऑफ़ ग्रूमिंग: द ग्रूम रूम’ कॉलेज में है स्थापित

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना हैइस कोर्स का मकसद: पवन गोयल

BOL PANIPAT , 01 मई 2023: एसडीपीजी कॉलेज पानीपत में छात्राओं के लिए शुरू किये गए ‘ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स’कीसफल छात्राओं को मुख्य अतिथि कॉलेज प्रधान पवन गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया.विदित रहे कि ‘ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स’ के बेसिक और एडवांस दो कोर्स कॉलेज में जारी है. इस कोर्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए एवं आत्मनिर्भर मिशन के अंतर्गत ‘अर्न वाइल यू लर्न’ के तहत छात्राओं के लिए ‘द आर्ट ऑफ़ ग्रूमिंग: द ग्रूम रूम’ कॉलेज में स्थापित किया गया जिसका प्रभारी डॉ मोनिका खुराना को बनाया गया. कोर्स में बीए, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की 100 छात्राओं का चयन किया गया जिन्हें हेयर(बाल साज-सज्जा), स्किन और मेकअप का प्रशिक्षण ओरेंन एकेडमी की प्रशिक्षित स्नेहा और दीपांशी के माध्यम से दिया गया. सर्टिफिकेट्स वितरण समारोह में डॉ संगीता गुप्त और डॉ एसके वर्मा ने भी शिरकत की. इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि कोर्स के लिए छात्राओं से मात्र 400 रुपये बेसिक कोर्स और मात्र हज़ार रुपये एडवांस कोर्स के लिए लिए गए. सबसे बड़ी बात कि ब्यूटी सेंटर में प्रयोग होने वाली सभी वस्तुओं और साजो-सामान की लागत कॉलेज ने ही वहन की. इस कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य छात्राओं, विशेष रूप से उन छात्राओं को जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, को आत्मनिर्भर बना कर उन्हें खुद के व्यवसाय या ब्यूटी सेंटर खोलने को प्रेरित करना है. वर्तमान में ब्यूटीशियन और ब्यूटी सेंटरकोर्स के बाद अपार संभावनाएं है. पढ़ाई के साथ यदि छात्राओं के स्किल का भी विकास हो जाए तो भविष्य में ये छात्राएं न सिर्फ खुद रोजगार पाएंगी बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने योग्य बन जायेंगी. ज्ञात रहे कि कॉलेज में इससे पहले भी एक मेगा बेकरी प्रोजेक्ट की शुरुआत कर चुका है जिसका मकसद भी ‘अर्न वाइल यू लर्न’ स्कीम के तहत बेकरी पदार्थों के निर्माण और फिर उससे होने वाले विक्रय-लाभ को हुनरमंद छात्राओं को देना है ताकि इस कमाई से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास और सम्मान बढ़े बल्कि वे जीवन में आगे भी खुद को एक सफल उद्यमी या व्यवसायी के रूप में स्थापित कर सके. कॉलेज के प्राध्यापकों एवं अन्य सफल एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में इन 100 छात्राओं को स्टार्ट अप इंडिया और कौशल विकास जैसी स्कीमों के माध्यम से अपने हुनर को निखारने का मौका मिला है. भविष्य में इन्हें लैक्मे सरीखी कंपनियों आदि के एक्सपर्ट्स से मिलने और सीखने का अवसर भी दिया जाएगा.

बेसिक और एडवांस लेवल कोर्स में सर्टिफिकेट हासिल करने वाली छात्राओं में रश्मि, वर्षा, नेहा, शीतल, रिया, आरती, कोमल, नैना, देविका, तनिषा, वंशिका, पारुल, संगीता, भावना, मोहिनी, तमन्ना, पूजा, मिताली, ममता, ख़ुशी, सुलोचना आदि शामिल रही. 

प्रधान पवन गोयल ने कहा कि कौशल विकास को छात्राओं के मध्य पहुंचाने के लिए प्रबंधन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसके लिए जो भी प्रशिक्षण, प्रशिक्षक, विषय एक्सपर्ट  की कॉलेज में जरूरत होगी उसे अवश्य पूरा किया जायेगा. छात्राओं के आत्मनिर्भर,विकास और भविष्य निर्माण में आर्थिक व्यय को कभी आड़े आने नहीं दिया जाएगा. प्रबंधन प्रत्येक विद्यार्थी के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने का भरपूर प्रयास करेगा. इस कोर्स के पहले बैच के कामयाबी से पूरा होने पर उन्होंने सभी को बधाई दी.

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि ‘ब्यूटी एंड वेलनेस कोर्स’ की विधिवत शुरुआत कॉलेज इतिहास में छात्राओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है.आत्मनिर्भर स्कीम के अंतर्गत शुरू इस ‘अर्न वाइल यू लर्न’ कोर्स के लिए ‘द आर्ट ऑफ़ ग्रूमिंग: द ग्रूम रूम’ की कॉलेज में व्यवस्था की गई है और इन सुविधाओं को साल-दर-साल और बेहतर बनाया जाएगा.इस कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है और उन्हें खुद कमाई करने के लिए प्रौत्साहित करना है. छात्राओं को भी चाहिए किवे अपनी छुपी हुई प्रतिभा और हुनर के अनुरूप स्टार्ट अप इंडिया जैसी स्कीमों के माध्यम से इसे एक व्यवसाय के रूप में पढ़े और सीखे. छात्राओं को दूसरों पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनना चाहिए. जॉब लेने की बजाय उन्हें जॉब देने वाला बनना चाहिए.

डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि ब्यूटी सेंटर का कोर्स करने के बाद छात्राएं अपना फ्री लांस ब्यूटी सेंटर खोल सकती है.इसके अलावा ब्यूटी सेंटर के काम को सीखने के बाद घर पर भी ब्यूटीशियन काम किया जा सकता है.ब्यूटीशियन का कोर्स पूरा होने के बाद छात्राएं मनोरंजन, फिल्म या मॉडलिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकती हैं और आगे चलकर एक अच्छा मेकअप आर्टिस्ट बन सकती है. छात्राओं के लिए ब्यूटी का सेक्टर बहुत ज्यादा अवसर प्रदान करता है.आज के समय में युवाओं के लिए फैशन से बढ़करकोई चीज नहीं है और इसीलिए इस सेक्टर में बहुत मांग है. जीवन में कभी न कभी हर व्यक्ति अपने आप को सुंदर दिखाने के लिए मेकअप का सहारा जरूर लेते हैं. ब्यूटीशियन फेस मसाज, हेयर कट, वैक्सिंग कैसे काम करते हैं. आइब्रो बनवाना और शादी में दुल्हन-दूल्हे को सजाना भी ब्यूटीशियन का ही काम होता है. एक ब्यूटीशियन लोगों को उनके चेहरे के मुताबिक मेकअप करके खूबसूरत लुक देता है. इस कोर्स की वर्तमान में भारी मांग है.

Comments