Saturday, October 3, 2026
Newspaper and Magzine


इंटर कॉलेज शतरंज चैंपियनशिप में आर्य पी.जी कॉलेज पानीपत ने जीता कांस्य पदक सुहानी का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में हुआ चयन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 30, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  आर्य पी.जी कॉलेज पानीपत की खिलाड़ी छात्राओं ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।

इस प्रतियोगिता में कुल पंद्रह टीमों ने हिस्सा लिया था ,रोमांचक मुकाबले में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम ने गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर को हराकर यह कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर आर्य पीजी कॉलेज की छात्रा सुहानी का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

विजेता टीम की खिलाड़ी सुहानी, बी.ए द्वितीय वर्ष, पायल बीए , सृष्टि बीएससी तृतीय वर्ष, कोमल बीएससी तृतीय वर्ष और पल्लवी बीकॉम तृतीय वर्ष हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने खिलाड़ियों और विभागाध्यक्ष डॉ.राजेश टूर्ण समेत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं शतरंज जैसे दिमागी खेल में हमारी छात्राओं ने जो प्रदर्शन किया है वह बेहद गर्व का विषय है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना और छात्रा सुहानी का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चयन होना कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है भविष्य में भी खिलाड़ी इसी तरह कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

टीम की इस उपलब्धि और सुहानी के ऑल इंडिया स्तर पर चयन होने पर कॉलेज प्रबंधन ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.राजेश टूर्ण, राजेंद्र देशवाल, सुनील पहल, प्राध्यापिका रजनी समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply