टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन पानीपत द्वारा जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन
BOL PANIPAT : टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन पानीपत द्वारा जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन 18 से 19 जुलाई को एम. ए. एस. डी. पब्लिक स्कूल में किया गया। इस चैम्पियनशिप में आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस चैम्पियनशिप में अंडर 17 के लड़के तथा लड़कियों ने भाग लिया। आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के सूजल, हर्षित तथा ललित का चयन राज्य स्तरीय स्तर पर हुआ। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments