पुलिस स्मृति व पुलिस झण्डा दिवस सप्ताह के तहत बैंड बाजे की धुन से शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित कर अमर शहीदों की शहादत को किया नमन
BOL PANIPAT : 28 अक्तूबर 2023, अमर शहीदों की याद में पुलिस विभाग की ओर से 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पुलिस स्मृति व पुलिस झण्डा दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करने और शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए जिला पुलिस द्वारा शहर में प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। शनिवार को थाना शहर परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस अकादमी के बैंड द्वारा देशभक्ति की शानदार धुन बजाई।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि शहीद जवानों ने हमारी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। शहीदों की शहादत सर्वोपरि है जिसे देश कभी नहीं भुला सकता।
इस अवसर पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी व राहगीर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुन से मौजूद लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी का बैंड अपने विशेष दौरे पर पानीपत आया था।

Comments