Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के अंतर्गत हनुमान स्वरूपों ने एक साथ सामूहिक नृत्य का अभ्यास किया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 2, 2023 Tags: , , , , ,

  BOL PANIPAT : देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में आज हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल के लिए सभी हनुमान स्वरूपों ने एक साथ ढोल की थाप पर अभ्यास किया। हनुमान सभा के संयोजक महाराज श्री दीनानाथ एवं अनिल गुप्ता ने कहा कि पानीपत हनुमान जी की धरती है।  पानीपत के हनुमान स्वरूप विश्व में अद्वितीय हैं।  ऐसे में पानीपत के हनुमान स्वरूपों की विश्वव्यापी पहचान के लिए यह आवश्यक है कि संगठनात्मक रूप में इसका प्रस्तुतीकरण किया जाये। पानीपत के नागरिकों के लिए भी यह बड़े हर्ष का विषय होगा। उन्होंने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार पानीपत के 100 हनुमान स्वरूप एक साथ एक धुन पर एक तरह का नृत्य करेंगे।  इस अवसर पर सूरज दुरेजा, रमेश माटा, सतबीर गोयल, डॉक्टर रमेश नारंग, विनय बंसल, मेहुल जैन, नवीन गर्ग, हरीश बंसल,  अशोक कुमार, सुनील भाई गुड मंडी वाले, काकू बंसल,चमन गुलाटी व विकास गोयल मौजूद थे। 

Comments