Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


भोंडसी (आरटीसी) की परिवहन शाखा में कंडम सामान की नीलामी 18 फरवरी को

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर भोंडसी (आरटीसी) की परिवहन शाखा में कंडम सामान की नीलामी 18 फरवरी को भोंडसी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के एमटी सेक्शन में होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक कम पुलिस अधीक्षक रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर भोंडसी (गुरूग्राम) के कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर भोंडसी की परिवहन शाखा में रखे कंडम सामान प्लास्टिक, एल्यूमिनियम, लोहा, टायर, ट्यूब इत्यादी सामान की खुली नीलामी का आयोजन 18 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे भोंडसी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के एमटी सेक्शन में किया जाएगा। कोई भी सज्जन इस प्रकार के सामान को खरीदने का इच्छुक हो वह भोंडसी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के एमटी सेक्शन में समय पर पहुंच कर नीलामी में भाग लेकर पुराने सामान को खरीद सकता है।

Comments