Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय योगासन स्पोट्र्स चैम्पीयन्शिप में अवार्ड लेने वाले  बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 21, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून। अंतर्रराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी और सीटीएम राजेश सोनी ने योग क्षेत्र में उनके कार्य एवं सेवाओं के लिए विभिन्न संस्थानों भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति पानीपत, भारत योग संस्थान, आर्ट ऑफ लिविंग, गीता परिवार, आरोग्य भारती, क्रीड़ा भारती, एनवाईएसेफ आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पतंजलि योग समिति की टीम जिसमें प्रमुख रुप से जिला प्रभारी अशोक अरोड़ा तथा लोकमान सुमन वधवा चारु चोपड़ा राहुल और हितेश ने विश्व योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय योगासन स्पोट्र्स चैम्पीयन्शिप में अवार्ड लेने वाले  बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर ज़िला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, ज़िला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पालीवाल,जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ सतपाल भी उपस्थित रहे।

Comments