मण्डलायुक्त संजीव वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा
BOL PANIPAT , 29 जून। करनाल मण्डलायुक्त संजीव वर्मा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बुधवार को विभिन्न योजनाओं के तहत करनाल मण्डल के तहत आने वाले जिला के उपायुक्तों से समीक्षात्मक बैठक करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
पानीपत जिला से सम्बंधित समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से सम्बंधित सभी मामलों का त्वरित जवाब बनाकर भेजें और सम्बंधित अधिकारियों की डयूटी भी लगाए। उन्होंने कहा कि इंतकालों से सम्बंधित जो भी कार्य लम्बित हैं उन्हें दुरुस्त करें।
संजीव वर्मा ने कहा कि अभी हॉल ही में बरसात का मौसम शुरु हो रहा है इसलिए सभी नालों और नालियों की सफाई जल्द से जल्द करवा लें। उपायुक्त सुशील सारवान ने मण्डलायुक्त संजीव वर्मा को आश्वस्त किया कि एक बार नालों की सफाई करवाई जा चुकी है, पुन: सम्बंधित विभागों को इसके निर्देश भी दे दिए गए हैं कि दोबारा नालों की सफाई करवाई जाए।

Comments