Saturday, June 27, 2026
Newspaper and Magzine


नैन गौशाला में कल से भेजे जायेंगे बेसहारा पशु.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 19, 2023 Tags: , , , , ,

मेयर ने डीसी व निगम कमिश्नर सहित किया नैन गौशाला का दौरा

BOL PANIPAT ,19 अप्रैल। मेयर अवनीत कौर ने डीसी वीरेन्द्र दहिया व नगर निगम कमिश्नर राहुल नरवाल के साथ बुधवार को नैन गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की कमेटी के साथ मीटिंग कर गौशाला की व्यव्स्थाओं के बारे में जानकारी ली। विगत है कि शहरी क्षेत्र में लोगों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने के लिये जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

गौशाला कमेटी के साथ मीटिंग उपरान्त डीसी ने कमेटी को आश्वस्त किया कि नगर निगम की तरफ़ से गौशाला को जो ख़र्च दिया जा रहा है,उसके अतरिक्त भी जिला प्रशासन की तरफ़ से चारा व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जायेंगी। उन्होंने आमजन से भी आह्वान करते हुए कहा कि य़ह हम सबका नैतिक कर्तव्य भी बनता है कि बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए हम सबको आगे आकर जिला प्रशासन का सहयोग करना चाहिए । डीसी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों को रैबीज के टीके लगाने में जिला प्रशासन की तरफ़ से भी सहयोग किया जायेगा। य़ह कार्य भी कल से ही शुरू कर दिया जायेगा। इस अवसर पर गौशाला कमेटी के प्रधान राजरूप पानु,सदस्य जगदीश चंद्र, सतीश सांगवान सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Comments