नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान. पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक.
BOL PANIPAT , 21 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी मंगलवार को पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने निजामपुर गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।
टीम ने इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। टीम द्वारा बताया गया कि नशा करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य तो बिगड़ता ही है, साथ ही उसका सामाजिक जीवन, शिक्षा और भविष्य भी प्रभावित होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे।
अभियान के जिला नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशे को जड़ से मिटाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्हे खुद नशे के दूर रहकर अन्य लोगों को भी जागरूक करना होगा। उन्होने विद्यार्थियों को नशे से रहने का आहवान किया और कहा युवा पढाई के साथा साथ खेलों में अपना जीवन सवारे। इसके साथ आमजन से भी अपील की है कि आसपास में नशा बिक रहा है या कोई नशे का आदी है तो उसकी सूचना जिला पुलिस को या फिर नेशनल नारकोटिक्स MANAS हेल्प लाइन 1933 पर दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments