चार शिक्षण संस्थानों में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा किए गए आयोजन
ब्यूरो अधिकारी डॉ अशोक कुमार वर्मा थे मुख्य वक्ता
BOL PANIPAT : गन्नौर/सोनीपत। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ सिंह ढिल्लों आईपीएस साहब के दिशानिर्देशों मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुरखास में 19वां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरखास में 20वां, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पुरखास में 21वां और सी सी ए एस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गन्नौर में 22 वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन चारों स्थानों पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के आयोजनों में प्रयास फाउंडेशन से जुड़े विनोद कौशिक, विनोद खत्री और अंकित अशोक ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान पुरखास के जी आई सुरेन्द्र देव, विद्यालय मुख्य अध्यापक सुलेख चंद, प्राचार्या भूषण भाटिया उपस्थित रहे। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने चारों स्थानों पर अलग अलग नशे के विरुद्ध व्याख्यान देकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्चक्र बारे अवगत कराया और कहा कि यदि नशा हमारे लिए शुभकर होता तो मां जन्म होने पर सबसे पहले हमें देती। उन्होंने विद्यार्थियों को अनेक उदाहरण देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 9050891508 समस्त हरियाणा के लिए जारी किया है जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा बेचने वाले व्यक्तियों की गुप्त सूचनाएं देकर नशा मुक्त हरियाणा अभियान में सहभागिता कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में शपथ दिलाई गई कि जीवन में कोई नशा नहीं करेंगे

Comments