Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से जानलेवा हमला करने मामले में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 24, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अप्रैल 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने उग्राखेड़ी गांव में जागरण से घर जा रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने मामले में बुधवार को नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को जुवेनाईल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में उग्राखेड़ी गांव निवासी सागर पुत्र फूल कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 12 जनवरी की रात उनके पड़ोस में जागरण था। वह बड़े भाई साहिल के साथ पूजा करने के लिए जागरण में गया था। रात करीब 12:30 बजे वे दोनों जागरण से घर जाने लगे तो रास्ते में खड़ा कालू (बदला हुआ नाम) उनको गाली गलौच करने लगा और रास्ता रोक लिया। भाई ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर जांन से मारने की नीयत से हमला कर दिया और साहिल के सिर व कमर पर काफी वार कर चोट मारी। साहिल वही गिर गया। झगड़े का शौर सुनकर काफी लोग वहा आ गए। उसका पिता भी वहा पर आ गया। आरोपी कालू जांनलेवा हमला कर वहा से भाग गया। वह साहिल को इलाज के लिए हस्पताल लेकर गए। साहिल रोहतक पीजीआई में दाखिल है। सागर की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments