बायोमास के उपयोग पर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम. 13 नवम्बर को स्काईलार्क पर्यटन केंद्र में आयोजित होगा विशेष सेमिनार.
BOL PANIPAT , 12 नवम्बर। राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई), एन.आर. बदरपुर, नई दिल्ली ( भारत सरकार) के विद्युत मंत्रालय के अधीन विद्युत क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन विकास के लिए कार्यरत द्वारा राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत किसानों और बायोमास निर्माण से जुड़े हितधारकों के लिए वीरवार 13 नवम्बर को स्काईलार्क पर्यटन केंद्र में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के विषय पर विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार सांझा करेंगे।
एनपीटीआई उपनिदेशक राजेश शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में 200 से अधिक किसान और बायोमास पेलेट निर्माता भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को पराली और कृषि अवशेषों के उपयोग से बायोमास ईंधन तैयार करने के प्रति जागरूक करना है, जिससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाई जा सकेगी, बल्कि किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि एनपीटीआई ने इसे एक सामाजिक एवं पर्यावरणीय हित से जुड़ी पहल बताया है, जो स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Comments