सब्जी उत्पादन में क्षेत्र के किसानों का अहम योगदान : उपायुक्त
गन्नौर की बागवानी मार्केट बनने से यहां के किसानों को मिलेगा इसका फायदा
BOL PANIPAT ,15 नवंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिले पानीपत का कृषक समृद्ध और सक्षम है। यहां का किसान खाद्यान्न, फल, सब्जियां उगाकर देश की अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभा रहा है। गन्नौर में एशिया की सबसे बड़ी बागवानी मार्केट बनने से यहां के किसानों को इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा। साथ ही इस मार्किट के बनने से कृषि से संबंधित लोगों के लिए उनको एक ही जगह पर सब्जियां, फल, फूल, मछली व ड्राई फ्रूट आदि सभी चीजें उपलब्ध होंगी। यह मार्केट किसानों के लिए आने वाले समय में बहुत बेहतर मार्केट साबित होगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस मार्केट के बनने से किसानों को अपने उत्पादों के विक्रय के लिए दिल्ली व अन्य मंडियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस मार्केट के बनने से किसानों का समय व पैसा बचेगा। किसान खुशहाल व समृद्ध बनेगा।

Comments