Sunday, February 15, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पाईट कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :पाईट कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट की हेड ,प्रोफेसर डॉ विनय खत्री और उनकी सहयोगी डॉ विनोद दहिया की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोनिका सिंह, एडिशनल कमिश्नर, इनकम टैक्स ऑफिस, पानीपत, हरिओम तायल, चेयरमैन पाईट, कॉलेज के वाइस चेयरमैन राकेश तायल , शुभम तायल , मेंबर बी ओ जी , रेखा बजाज प्रिंसिपल पाईट संस्कृति स्कूल एनएफएल ,डॉ विनय खत्री, डॉ बी बी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

फर्स्ट इयर की चंचल की मधुर आवाज में सरस्वती वंदना ने सारे वातावरण को मधुमय कर दिया। डॉ विनय खत्री ने मुख्य अतिथि एवम् अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया और महिला दिवस पर एक कविता के जरिए सभी को बधाई दी।बी टेक की छात्रा दिक्षिता ने अपने डांस के माध्यम से महिला शक्ति को दर्शाया। फर्स्ट ईयर की छात्रा यशिका ने अपनी मधुर आवाज में महिलाओं के सम्मान में एक मधुर गीत गाया।

विद्यार्थियों ने म्यूजिकल डांस के जरिए एक महिला को सारी जिंदगी को दर्शाया। मुख्य अतिथि ने भी सभी महिलाओं को आज के दिन के लिए बधाई दी और सभी बैठी महिलाओं को लीगल राइट्स के बारे में बताया और उन्हें समझाया कौन कौन से हालात में किस राइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने बैठे छात्रों को समझाया कि कोई महिला जैसे आपकी माता या आपकी बहन अगर हाउस वाइफ भी है तो भी वो वर्किंग महिला की तरह है क्योंकि वो आपके हर छोटे से काम का ध्यान रखती है , इसलिए उनकी भी आप उतनी ही इज्जत करें। चेयरमैन हरिओम तायल जी ने बताया कि आज देश के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। शुभम तायल ने भी महिला दिवस की सभी महिलाओं को बधाई दी ।

कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विनोद कुमारी ने अतिथि,मैनेजमेंट सदस्यों एवम अन्य शिक्षकों का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार प्रकट किया। डॉ अंजु गांधी, डॉ भावना, डॉ वैशाली, राधिका, डॉ रचना , डॉ पूनम वर्मा ,डॉ निशा , नगमा , निकुंज, विकास शर्मा, हर्षित आदि मौजूद रहे।

Comments