Sunday, December 7, 2025
Newspaper and Magzine


Interns Elite कंपनी द्वारा जॉब ऑफर प्रदान किए गए.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में समय-समय पर छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु इंटर्नशिप प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में Interns Elite कंपनी द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए।

Interns Elite एक अग्रणी स्टार्टअप कंपनी है,जो युवाओं को इंडस्ट्री में रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस देने के लिए जानी जाती है। इस अवसर में कॉलेज के विभिन्न विभागों से कुल 10 छात्रों ने भाग लिया। इंटरव्यू और मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद कंपनी द्वारा तीन छात्रों का चयन किया गया और उन्हें जॉब ऑफर दिए गए। चयनित छात्रों को डेटा एनालिटिक्स, मार्केटिंग,वेब डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसी प्रोफाइल्स में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

आई.बी. कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि अब तक कॉलेज के 700 से अधिक विद्यार्थी जॉब प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कॉलेज की प्रचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा, “हम अपने छात्रों की मेहनत और समर्पण पर गर्व महसूस करते हैं। इस प्रकार के अवसर छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और कॉलेज की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों पर ले जाते हैं।”

प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रों की निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास का ही परिणाम है कि वे आज किसी भी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए तैयार हैं. इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल से डॉ. पूनम गुप्ता एवं मेधा लर्निंग फाउंडेशन से शाहिद और अमन ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी.

Comments