Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


बजरंग गर्ग ने व्यापार मंडल की ईकाई का प्रदेश व शहर स्तर पर विस्तार किया

By LALIT SHARMA , in Business , at January 13, 2023 Tags: , , ,

हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है – बजरंग गर्ग
सरकार को बेरोजगारी व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत है – बजरंग गर्ग

BOL PANIPAT – हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार मंडल का प्रदेश में विस्तार किया गया। जिसमें व्यापार मंडल का प्रदेश उपप्रधान धर्मवीर मलिक व प्रदेश संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता पानीपत, प्रदेश महासचिव रमेश खुराना रोहतक, प्रदेश प्रचार सचिव नीरज गुप्ता फरीदाबाद, प्रदेश सचिव रामकुमार सैनी टोहाना, सुरेश गर्ग पानीपत, प्रदेश संगठन मंत्री संजय गोयल घरौंडा, प्रदेश सह सचिव राजीव आनंद नीलोखेड़ी, घरौंडा शहरी प्रधान विजय जैन, तरावड़ी शहरी प्रधान शशिपाल मित्तल, मतलौंडा शहरी प्रधान विजय छाबड़ा, प्रदेश टैक्स सलाहकार सीए पवन गिरधर हिसार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव अत्रि व कमलेश चहल रोहतक, कृष्ण बंसल डाबड़ा वाले व गिरिराज शर्मा हिसार को बनाया गया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवाला पिटा हुआ है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन व्यापारी, उद्योगपति, आम जनता व महिलाओं के साथ घटना ना घटती हो। काफी दिनों से अपराधियों द्वारा हरियाणा में लूटपाट, फिरौती व हत्याओं की अनेकों घटनाएं की जा रही है, जिसके कारण प्रदेश की जनता में भय का माहौल है। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण लगातार हरियाणा में व्यापार व उद्योग पिछड़ता जा रहा है, जिसके कारण हरियाणा में बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ी है। आज बेरोजगारी में हरियाणा अव्वल स्थान पर है। सरकार को अपराध व बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए जरूरत है। सरकार को हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि सरकार उद्योगपति को बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी दे और उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन देने के साथ-साथ इन्सेक्ट्री राज से मुक्ति दे। जो भ्रष्ट अधिकारी पैसे खाने के चक्कर में व्यापारी व उद्योगपतियों को नाजायज तंग करते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।

Comments