स्लम एरिया के बच्चो के साथ बाल भवन ने निकाली तिरंगा रैली. हर घर फहराया तिरंगा
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने घरों की छतों पर खुद चढ़कर लगाए तिरंगे
BOL PANIPAT : 12 अगस्त–स्थानीय बाल भवन की ओर से शुक्रवार को स्लम एरिया के बच्चो के साथ हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने तिरंगा रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। तिरंगा रैली का नेतृत्व जिला बाल कल्याण अधिकारी ने किया।
ये बच्चे हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर बाल भवन स्टाफ व स्लम एरिया के बच्चे ओल्ड इंडस्ट्री एरिया से होते हुए इंदिरा कालोनी पहुचे। जिला बाल कल्याण अधिकारी खुद घरों की छतों पर चढ़कर तिरंगा लगाती नजर आयी।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। रितु राठी ने कहा कि न केवल पन्द्रह अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगे बल्कि हर दिन हम सबके घरों पर तिरंगा लहराना चाहिए।रितु राठी ने कहा कि उनका लक्ष्य स्लम झोपड़ी इलाके में लोगो को जागरूक करना है और तिरंगे के बारे में जानकारी देना है। हाली पार्क से लगती झोपड़ियों के अलावा बाल भवन स्टाफ ने इंदिरा कालोनी के घरों की छतों पर तिरंगे लहराए। इस मौके पर रितु राठी ने कहा कि कोई भी घर बिना तिरंगे के नही रहना चाहिए हम सबको आज़ादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने चाहिए। तिरंगा रैली में बाल भवन सदस्य मुकेश ज्योति मोनिका रज्जो बबिता नीलम सुमन सीमा कमलेश शामिल हुई।

Comments