Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


बलदेव सिंह मेमोरियल तरणताल स्विमिंग क्लब उग्राखेड़ी का शुभारंभ हवन-यज्ञ कर हुआ.

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at March 29, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 29 मार्च को बलदेव सिंह मैमोरियल तरणताल क्लब सोसायटी (सुखबीर सिंह मालिक) स्विमिंग पूल का शुभ आरम्भ हवन करवा कर किया। इस अवसर पर सुखबीर सिंह मलिक ने बताया अब यह स्विमिंग पूल सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। यहाँ पर  कोचिंग तकनीकी कोचों द्वारा दी जाती है। यहाँ तैराकी सिखाने के साथ-साथ स्विमिंग प्लेयर भी तैयार किये जाते हैं। यहां स्विमिंग पूल सेफ्टी उपकरण भी उपलब्ध हैं। जिनसे समय-समय पर जीवन रक्षक ट्रेनिंग दी जाती है। ये तैराकी के गुण सीखकर हैल्थ को भी फिट किया जाता है। आज के युग मे तैराकी सीखना ना सिर्फ पानी मे डूबने से खुद की रक्षा करता है, बल्कि दूसरों की भी रक्षा करता है। तैराकी एक ऐसा व्यायाम है जो हमारे शरीर को फिट रखता है।

पानीपत जिले का पहला स्विमिंग पूल है जो आठ लेन का है यहां पर बच्चे तैराकी की ट्रेनिंग लेकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपना रोशन कर सकते हैं। अतः तैराकी से हमारे शरीर के हेल्थ का सिस्टम संबंधित है। हेल्थ का जो सिस्टम है जिसकी शरीर को जरूरत होती है। इसमें इंडोरेशा, स्पीड व लचीलापन एवं ताकत और रेस्प्रेटरी स्याटें को तैराकी मजबूत बनाती है। तैराकी से हमारे शरीर की इंटरनल और एक्सटर्नल बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आज के युग में तैराकी ही सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। इस स्विमिंग पूल के शुभारंभ पर सुखबीर मलिक, प्रधान जिला तैराकी संघ, प्यारे लाल, उपप्रधान, श्याम सिंह मलिक, जसबीर मलिक और उग्राखेड़ी के मौजूदा सरपंच सुधीर मलिक, संदीप मलिक, प्रधान स्विमिंग पूल, गीता, महासचिव, साहिल, नितिन मलिक, राजिंदर शर्मा (प्रधान खेल संघ, पानीपत) हवन में मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने पानीपत के इस स्विमिंग पूल पर तैराकी का आंनद उठाया। इस स्विमिंग पूल पर पूर्णतया सुविधाएं और साफ सुथरा पानी , साफ सुथरे बाथरूम, पीने का पानी तथा हैल्दी फ़ूड कैंटीन उपलब्ध है।

Comments