साइबर क्राइम के प्रति रहें सचेत : नीरज शर्मा
BOL PANIPAT : आज पीसीसी अकैडमी में एक सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मॉडल टाउन ब्रांच के शाखा प्रबंधक नीरज शर्मा ने शिरकत की मौके पर मौजूद पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने नीरज शर्मा जी का स्वागत किया एवं मौके पर शाखा प्रबंधक नीरज शर्मा ने बच्चों को बैंक के बारे में ज्ञान दिया एवं सभी बच्चों को कहा आज आजकल साइबर क्राइम हो रहा है.

हमें मोबाइल पर आए हुए मैसेज में किसी को भी गलत क्लिक करने से हमारे खाते में से पैसे कहीं और जा सकते हैं आजकल के युवा पीढ़ी बहुत जल्दी-जल्दी मैसेज को बिना पढ़े क्लिक कर देती है जिससे उनके अकाउंट से पैसे उनके पास चले जाते हैं जो साइबर क्राइम कर रहे हैं फिर माता-पिता को परेशान होना पड़ता है माता-पिता की मेहनत की पूंजी उन लोगों के हाथ में चली जाती है जो सारा दिन घर बैठकर ठगी के बारे में सोचते हैं इसीलिए सभी बच्चों को शाखा प्रबंधक नीरज शर्मा ने कहा ध्यान पूर्वक सतर्क रहकर ही आप पैसों का लेनदेन मोबाइल से करें इस मौके पर राजीव परुथी ने कहा इस तरह के सेमिनार करवा कर बच्चों के अंदर जागरूकता पैदा की जाती है एवं समाज में एक ऐसा संदेश जाता है जिससे भविष्य में कोई भी ऐसी ठगी का शिकार ना हो एवं नीरज शर्मा जी ने बच्चों को कहा हमें सतर्क रहना चाहिए अपने मोबाइल पर आए हुए ओटीपी किसी अनजान को नहीं देना चाहिए इस मौके पर राजीव परुथी ने नीरज शर्मा जी का धन्यवाद किया इस मौके पर सिमरन पलक संजना तनु रेनू भाव आदि मौजूद रहे

Comments