भाषण प्रतियोगिता में श्रुति व गायत्री को मिला प्रथम पुरस्कार.
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.कॉलेज में वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।भाषण केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि विचारों की उड़ान है । इस तरह की प्रतियोगिताएं हमें न केवल अपनी बात रखने का अवसर देती है, बल्कि सुनने और समझने की कला भी सिखाती है।प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया।इसअवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली एवं प्रेरणादाई भाषण प्रस्तुत किए। जिनके विषय इस प्रकार रहे “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट और सोशल मीडिया”।सभी प्रतिभागियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ व्यक्त किया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोचक बन गई।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं सदैव विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती हैं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं।वाणिज्य व प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान का प्रसार तभी संभव है जब हम अपने विचार व्यक्त करें और दूसरों के विचार सुनें।इस पूरे आयोजन का सफल संचालन कक्षा की मेंटर सोनिया विरमानी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं की घोषणा की गई और साथ ही विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रुति व गायत्री, द्वितीय पुरस्कार रिया व जय गहलोत और तृतीय पुरस्कार सागर को दिया गया। प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार तनु एवं अंजलि को दिया गया।

Comments