Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 14, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल  के प्रांगण में  सामूहिक  नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्‍यातिथि की भूमिका कमलेश ने निभाई। निर्णायक मंडल की भूमिका सविता शर्मा एवं  सुनीता मुंजाल  ने निभाई। प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। प्रतियोगिता का विषय देशभक्ति था। तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने (माइम) द्वारा देशभक्ति का संदेश दिया। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत अपने नृत्य प्रस्तुत किए। सभागार में बैठे बच्चों ने तालियों द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-

प्रथम स्थान पर गांधी सदन  तथा द्वितीय स्थान पर नेहरू सदन रहा।

अंत में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने  बच्चों प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नृत्य शिक्षाप्रद होते हैा। बच्चों में इनसे देशभक्ति की भावना जागृत होती है। प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments