Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी निपुण होना विद्यार्थी के जीवन में चार चांद लगा देते हैं :जय श्री गर्ग 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 25, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में पिछले तीन दिन से चले आ रहे अन्तर्सदनीय कबड्डी मैच का आयोजन किया गया। मंच संचालन पारूल ने तथा कोच ‘दिनेश शर्मा’  एवं ‘प्रयास’  ने  किया और मुख्य अतिथि की भूमिका  अध्यापिका ‘लीना’   ने निभाई। अंतिम दौर में नेहरू सदन तथा सुभाष सदन उभर कर सामने आए। शिक्षा मनुष्य को अपने भावी जीवन की आधारशिला रखने का अवसर प्रदान करती है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभागी बने रहना, लक्ष्य को हासिल करने में मार्ग को आसान करती है। बच्चों ने जीत हासिल करने हेतु जी जान लगाई। खिलाड़ी मानो कोई प्रदीप नरवाल जी, कोई राहुल चौधरी, कोई रोहित कुमार तो कोई अनुज ठाकुर की तरह भूमिका अदा कर रहे थे। दर्शकों की तालियाँ और उत्साह खिलाडि़यों के अंदर जोश को दुगुना कर रहे थे। तालियों की गड़गड़ाहट खेल की शानदार प्रस्तुति की गवाह बन रही थी।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग  ने  कहा कि खेलों से मन मस्तिष्क तथा शरीर स्वस्थ रहता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी निपुण होना विद्यार्थी के जीवन में चार चांद लगा देते हैं। खेलों में हार-जीत का कोई महत्व नहीं बल्कि आगे बढ़ने की होड़ ही विद्यार्थी के जीवन में आने वाली कठिनाइयों का मुकाबला करने की हिम्मत देती है।

अंत में नेहरू सदन विजयी रहा। सुभाष सदन द्वितीय, टैगोर तृतीय तथा गांधी सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।  प्रधानाचार्या तथा मुख्यातिथि ने विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए क्योंकि हार-जीत तो एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक टीम को हरा कर ही दूसरी टीम विजयी बनती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। 

Comments