Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा बायो एनर्जी योजना का लाभ: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 मार्च। एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के जरिए बायो एनर्जी प्रोग्राम के तहत जिला में वर्ष 2022-23 में सामान्य वर्ग व अनुसूचित जाति के लिए बायो गैस प्लांट पर अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान बायो गैस प्लांट लगवाने के लिए डब्लूडब्लूडब्लूडॉटबायोगैसडॉटएमएनआरईडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाईन आवेदन करें। इस अनुदान योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। एडीसी ने बताया कि बायो गैस के उचित निष्पादन के लिए बड़े प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ घरेलू उपयोग के लिए छोटे बायो गैस प्लांट भी लगाए जाएगें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक घन मीटर क्षमता वाले बायो गैस प्लांट लगाने पर अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को 17 हजार रुपये तथा सामान्य वर्ग को 9500 रुपये की धनराशि का अनुदान दिया जाएगा।

Comments