जरूरतमंदो को न्याय दिलाता समाधान शिविर: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया।
-शिविर में 10 जून से 10 जुलाई तक मिली 5894 समस्याएं, 3827 का हुआ समाधान।
-सरकार की अनूठी योजना से लाभांवित होते जरूरतमंद लोग
-गुरूवार को मिली 272 समस्याएं, 127 का हुआ समाधान
-वन विभाग की तरफ से शिकायतकर्ताओं को वितरित किये 350 पौधे
BOL PANIPAT , 11 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा 10 जून को प्रदेश भर में प्रारंभ की गई समाधान शिविर नामक अनूठी योजना को एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने में जिले सचिवालय व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये गए समाधान शिविर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपनी उन सभी समस्याओं को प्रशासन के सामने इस उम्मीद के साथ रखा कि उनकी समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास भी एक महीने के इस कार्यकाल में सार्थक साबित हुए। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि इस एक महीने में समस्याओं के समाधान के साथ साथ उन जरूरतमंद को भी न्याय दिलाने का भी प्रयास किया गया जो काफी समय से न्याय के लिए गुहार लगा रहे थे।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 5894 कुल समस्याएं विभिन्न लोगों द्वारा शिविर में रखी गई। जिनमें से 3827 समस्याओं का तत्परता से समाधान किया गया। यह सब विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समन्वय से संभव हो पाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मंच का सही तरीके से उपयोग करके लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि उनकी जो जरूरी समस्याएं थी जिनका संबंध स्थानीय प्रशासन व क्रीड विभाग से था। उनका समाधान अल्प समय में किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में उन समस्याओं को भी ध्यान में रखकर काम किया गया जिनका संबंध नागरिकों की रोजमर्रा की जिन्दगी के साथ जुड़ा था। लगातार 2 घण्टे पूरे प्रशासन ने प्रचंड गर्मी में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व उनका समाधान करने के साथ साथ आश्वस्त भी किया कि जो समस्याएं किसी वजह से हल नहीं हो पाई उनका भी देर सवेर समाधान निश्चित है। इन समस्याओं पर भी कार्य हो रहा है।
उपायुक्त ने गुरूवार को शिविर की अध्यक्षता करते हुए इस कड़ी को आगे बढ़ाया व नागरिकों की समस्याओं को सुना व उनका निदान किया। शिविर में समस्या लेकर पहुंचे जगत सिंह ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगायी कि योजना से संबंधित वे सभी दस्तावेज कार्यालय में जमा करवा चुके है लेकिन अभी तक उनको योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजना का लाभ किन कारणाों से नहीं मिल पाया। उस पर संज्ञान लें।
शिकायतकर्ता मंजीत वासी चुलकाना ने प्रशासन से गुहार लगायी कि प्रशासन द्वारा पानी की सप्लाई को लेकर जो लाइन बिछाई जा रही है उसकी वजह से पूरे मकान में दरार आ गई है व कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पर उन्होंने कार्यवाही करने की प्रशासन से अपील की। उन्होंने इसी कड़ी में प्रशासन से अंबेडकर योजना का लाभ देने का भी अनुरोध किया।
शिकायतकर्ता जगदीश कालड़ा वासी सेक्टर 11 ने प्रशासन से गुहार लगाई कि जो पेड़ लंबे समय से यहां लोगों को फल व छाया प्रदान कर रहे थे उन्हें काट दिया गया व दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाही नहीं हो रही इसके पीछे क्या कारण है वे नहीं जानते। उन्होंने उपायुक्त से दोषियों के खिलाफ कार्रवाही करने की प्रार्थना की।
शिकायतकर्ता सत्यवान, संजय, सतीश व सुन्दर पाल वासी काबड़ी फाटक ने प्रशासन से अनुरोध किया कि कालोनी में 500 परिवार रहते है। इनमें पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पानी की समस्या का समाधान करने की अर्जी दी। शिकायतकर्ता प्रीति वासी दीवान नगर, गुरू नानक पुरा पानीपत ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उन्हें सौ सौ गज के पलाट देने का अनुरोध किया।
एक अन्य शिकायतकर्ता ऋषि पाल वासी बतरा कालोनी ने राशन कार्ड में एफपीएस नंबर ठीक कराने का अनुरोध किया । वहीं एक अन्य शिकायतकर्ता अंशुल वर्मा वासी हनुमान कालोनी ने बिजली बिल माफ कराने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। इस मौके पर एडीसी डॉ. पंकज, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल आदि मौजूद रहें।
समाधान शिविर में पहुंचने वालों लोगों को निशुल्क जो पौधे वितरित किये निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो पहल उपायुञ्चत ने की वह प्रशंसनीय रही व लोगों ने इसका अनुसरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश आस पास के लोगों को दिया। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि हजारों की संख्या में इस पहल के साथ जुडकऱ जिले को हरा भरा बनाने का सार्थक प्रयास किया।

Comments