Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


भक्तमाल कथा भगत और भगवान की कथा है:बाबा चित्र विचित्र जी महाराज

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 5, 2025

BOL PANIPAT : श्री राधा कृष्ण परिवार सेवा समिति द्वारा श्री भक्तमाल तीन दिवसीय कथा का आयोजन सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में किया गया इसमें वृंदावन धाम से बाबा चित्र विचित्र जी महाराज पधारे उन्होंने प्रथम दिवस की कथा में बताया की भक्तमाल कथा भगत और भगवान की कथा है  इस कथा को केवल श्रवण ही नहीं करना चाहिए अपितु इससे अपने चरित्र में उतारनी चाहिए हमें भगवान के नाम का ही  रसपान करना चाहिए क्योंकि उन्होंने बताया है कि कलयुग में केवल नाम संकीर्तन  के द्वारा ही हम इस भाव से पर उतर सकते हैं उन्होंने बताया कि राधा कृष्ण के नाम से मनुष्य जन्म मरण के चक्कर से मुक्त हो जाता है उन्होंने बताया कि बड़ी-बड़ी तपस्या समाधियों के द्वारा जो फल हमें प्राप्त नहीं हो सकता वह हमें नाम संकीर्तन की महिमा के द्वारा प्राप्त हो सकता है

प्रथम दिन की कथा के अतिथि महावीर बंसल और विजय जैन थे इस कथा में  रमेश जांगड़ा, श्रीनिवास वत्स ,संजय सिंह, कपिल गोयल ,अंकित गोयल, प्रदीप झा ,सुनील शर्मा, आजाद सिंह ,जयकुमार ,गोपाल रोहिल्ला,  बबलु राणा ,विकास शर्मा ,आशु गुप्ता ,राजेश सैनी ,अमरनाथ वर्मा, हरीश ,प्रवीण गुप्ता ,रिंकू बंसल आदि मौजूद रहे 

Comments