17 मार्च को किया जायेगा वृंदावन ट्रस्ट पानीपत के द्वारा तोरण द्वार का भूमि पूजन.
BOL PANIPAT : वृंदावन ट्रस्ट पानीपत 17 मार्च को तोरण द्वार का भूमि पूजन व नीव खुदाई करेगा ट्रस्ट की ओर से आज घोषणा की गई गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एवं सांसद संजय भाटिया भूमि पूजन करेंगे इस अवसर पर फावड़ा चला कर नींव का कार्य भी शुरू करेंगे। वृंदावन ट्रस्ट रजिस्टर्ड पिछले कई वर्षों से तोरण द्वार के लिए प्रयासरत था आगामी 17 मार्च को यह शुभ कार्य शुभ घड़ी में संतो के सानिध्य में होगा। वृंदावन ट्रस्ट ने आज तोरण द्वार का प्रस्तावित मॉडल भी जारी किया जिसका निर्माण पुरातन वास्तु कला के अनुरूप किया जाएगा इस गेट की निम्नलिखित विशेषताएं होगी

विशेषताएं
1.जो लोग दूर से चुलकाना धाम आएंगे वह इस तोरण द्वार से अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे
2.रिंग्स की तरह इस गेट की फोटो भी विश्व भर में प्रचलित होगी
3.गेट का निर्माण में राजस्थान व दक्षिण भारत से मांगे गए पत्थरों का प्रयोग होगा
4.छैनी व हथौड़े की मदद से गेट पर कसीदा कार्य की जाएगी
5. चुलकाना धाम के अलावा लकीसर बाबा व महाराजा अग्रसेन जी का नाम भी अंकित होगा
इस अवसर पर यात्रा के लाखों श्याम भूमि पूजन के साक्षी होंगे. इस अवसर पर विकास गोयल राकेश बंसल हरीश बंसल नवीन गर्ग आशीष गर्ग पुनीत गर्ग मुकेश गोयल जोगिंदर कुंडू राहुल गुप्ता संजय गोयल दिनेश गर्ग वरुण सिंगला गोरस बंसल सुनील रावल विशाल गुप्ता बलदेव गांधी यीशु गोयल इत्यादि मौजूद रहे

Comments