Tuesday, August 4, 2026
Newspaper and Magzine


मूसलाधार बारिश और सड़कों पर तीन फुट पानी भी नहीं रोक पाया सेवा का कारवां-इंसानियत को सलाम

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 4, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ।पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने निभाया मानवता का फर्ज, माता बाला रानी इन्सां का हुआ शरीरदान।
देह नश्वर है और कर्म अमर। पानीपत के ब्लॉक काबडी के गोपाल कालोनी निवासी 86 वर्षीय बाला रानी इन्सां अब इस रूप में याद रहेंगी। उनकी आखिरी ख्वाहिश के अनुसार मंगलवार को बाला रानी इन्सां के देहांत के बाद स्वजन ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए फरीदाबाद स्थित
अटल बिहारी वाजपई सरकारी मेडिकल कॉलेज को उनका देहदान किया। अब उनका शरीर मेडिकल छात्रों के लिए परीक्षण में काम आएगा। जानकारी मुताबिक गोपाल कालोनी निवासी बाला रानी इन्सां पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी और वे सोमवार को सचखंड जा विराजी। उनके मरणोपरांत उनके स्वजन ने उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए ब्लॉक काबडी के सहयोग से बाला रानी इन्सां की देह को मेडिकल शोध कार्यो के लिए फरीदाबाद स्थित
अटल बिहारी वाजपई सरकारी मेडिकल कॉलेज
को दान कर दिया।

बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा

डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सचखंडवासी की पुत्री राजो,कमलेश, सुनीता,कांता, सरोज और पौत्र वधु-अनिता इंसा
ने माता की अर्थी को कंधा दिया। इस मुहिम की कालोनी वासियों ने काफी सराहना की। इस मौके पर
पुत्र – बलवीर इं‌सा,पौत्र – सुनील इन्सा डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार रमेश इन्सां, राहुल इन्सां, ब्लाक प्रेमी सेवक सोनू इन्सां, सतीश इंन्सा,शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स,काबडी ब्लाक की साध संगत के साथ कॉलोनी वासी और माता के परिजन मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply