Saturday, July 4, 2026
Newspaper and Magzine


मास्टर बलराम शर्मा अलूपुर को चुना इसराना हल्का अध्यक्ष

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 13, 2023 Tags: , , , ,

अलूपुर गांव में ब्राह्मण समाज का हल्का स्तरीय सम्मेलन

BOL PANIPAT : मतलौडा। खंड के गांव अलूपुर में ब्राह्मण समाज की हल्का स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने शिरकत की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक है इसमें किसी प्रकार का न मतभेद और न ही मन भेद है। उन्होंने कहा की ब्राह्मण समाज युवाओं के लिए पानीपत जिले में जमीन लेकर एकेडमी खोलने का काम करेगी। । जिसमें 36 बिरादरी के युवा कम कीमत पर आईएएस ,आईपीएस सहित अन्य प्रकार की कोचिंग लेकर नौकरी पाने का प्रयास करेंगे। सतीश शर्मा ने बताया की मास्टर बलराम शर्मा अलूपुर को इसराना हल्का अध्यक्ष, सरपंच अनिल शर्मा छिछड़ाना को हल्का उपाध्यक्ष चुना गया। मुकेश वेसरी को मतलौडा ब्लॉक अध्यक्ष व अमित शर्मा नैन को युवा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। राममेहर शर्मा बांध को इसराना ब्लॉक अध्यक्ष व आजाद कुलदीप शर्मा डिडवाड़ी को इसराना युवा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर ओमदत्त अलूपुर ,जयभगवान अलूपुर ,रघबीर मांडी ,रामनिवास ग्वालडा ,हवा सिंह डिडवाड़ी, राजेंद्र हल्दाना,नरेश कालखा ,गुलाब अलूपुर पूर्व सरपंच जगमेंद्र शर्मा ,प्रदीप गौतम कवी ,राजेंद्र धर्मगढ़,पवन शर्मा सहित सैकड़ों व्यक्ति व युवा मौजूद रहे।

Comments