Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी की सीएसआर पहल के तहत कोहण्ड में 245 छात्राओं को साइकिल वितरण. 900 बालिकाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य.

By LALIT SHARMA , in Business , at May 1, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : इंडियनऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 30 अप्रैल 2026 को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोहण्ड में स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरित की। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, (पीआरपीसी) ने छात्राओं को साइकिल बांटी। संजय कुमार, महाप्रबंधक, पीआरपीसी, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोहण्ड, बाबुरामजी, सरपंच प्रतिनिधि, कोहण्ड एवं गाँव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के दौरान एम एल डहरिया ने अपने संबोंधन में कहा कि पीआरपीसी ने इंडियनऑयल के मूल मूल्य “राष्ट्र- प्रथम” की अवधारणा के तहत यह काम किया है। इंडियनऑयल अपने अथक प्रयासों से न केवल देश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा प्रदान कर रहा है बल्कि अपने मूल्यों के तहत कई तरह के समाज कल्याण  के कार्य भी आगे बढ़कर कर रहा है।  उन्होने आगे कहा कि पीआरपीसी की इस निस्वार्थ सेवा के जरिए इन  स्कूली छात्राओं को जो साइकिले दे रहा है, उनसे इनके स्कूल मे आने जाने मे सुविधा होगी और इन छात्राओं का समय बचेगा साथ ही इनके स्कूल मे उयस्थिति के दिनों मे भी इजाफा होगा और छात्राएँ अपने अध्ययन मे ज्यादा समय दे पायेंगी। बाबुरामजी, सरपंच प्रतिनिधि, कोहण्ड, ने भी अपने संबोंधन मे पीआरपीसी इंडियनऑयल के इस सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में संदीप गोयल, मुख्य प्रबन्धक एवं रेनू पाठक, वरिष्ठ प्रबन्धक, कॉर्पोरेट संचार भी उपस्थित रहे। 

इससे पहले संजय कुमार, महाप्रबंधक (कर्मचारी सेवाए) ने अपने स्वागत भाषण के अंतर्गत पीआरपीसी प्रबंधनवर्ग की ओर से  आसपास के गांवों के  सरकारी विद्यालयों में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व तथा कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। 

गौरतलब है कि पीआरपीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत इस वित्त वर्ष 2025-26 में 900 स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण की योजना है। 

Comments


Leave a Reply