Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एम एल डहरिया सम्मानित, पेट्रोलियम

By LALIT SHARMA , in Business , at October 5, 2026 Tags: , , , , , , ,

राजभाषा सम्मेलन–2026 में मिला सम्मान

BOL PANIPAT 😐 दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को उदयपुर में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित पेट्रोलियम राजभाषा सम्मेलन–2026 में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एम एल डहरिया को सम्मानित किया गया |
सम्मेलन में मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पेट्रोलियम मंत्रालय के संयुक्त सचिव (सामान्य एवं राजभाषा) रोहित माथुर, ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. अंकुर बरुआ, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विलास झोड़े, मंत्रालय की उपनिदेशक (राजभाषा) डॉ. ज्योति मिश्रा, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रशासन प्रमुख मिलिंद एम. लाभाने उपस्थित रहे |
एम एल डहरिया की अध्यक्षता में पानीपत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा राजभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए है और पानीपत नराकास ने नई ऊँचाइयों हासिल की हैं | उनके इसी योगदान के लिए मंत्रालय द्वारा एम एल डहरिया को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पानीपत रिफाइनरी एवं नराकास, पानीपत की राजभाषा के प्रति प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

Comments


Leave a Reply