बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार. 124 ग्राम चरस बरामद.
BOL PANIPAT : 28 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने जाटल से बिंझौल रोड पर बाइक सवार एक नशा तस्कर को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 124 ग्राम चरस बरामद हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर गांव सुताना की और से जाटल रोड होते हुए बिंझौल की तरफ जाएगा। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए जाटल से बिंझौल रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने एक युवक सामने से बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही बाइक सहित काबु कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान निर्मल सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी सुताना के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अनिल मलिक की मौजूदगी में तलाशी ली तो युवक के पहने हुए कुर्ते की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 124 ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह बिंझौल गांव के आसपास चरस की तस्करी कर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहता था। तस्करी के लिए उक्त चरस उत्तराखंड से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। पुलिस ने बरामद चरस को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी निर्मल सिंह को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments