Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक सवार नशा तस्कर 107 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 20, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अक्तूबर 2024,एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने अनाज मंडी कट के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे नाकाबंदी कर बाइक सवार एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे 107 ग्राम चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी नशा तस्कर की पहचान वीरभान निवासी भागल कैथल हाल किरायेदार दत्ता कॉलोनी के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई नरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड स्थित खादी आश्रम के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक हीरो ग्लैमर बाइक पर मादक पदार्थ लेकर शहर की और से आ रहा है, जो अनाज मंडी कट के सामने फ्लाई ओवर के नीचे से होते हुए अनाज मंडी की तरफ जाएगा।

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने अनाज मंडी कट के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक हीरो ग्लैमर बाइक पर शहर की तरफ से आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस घुमाने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान वीरभान पुत्र जयचंद निवासी भागल कैथल हाल किरायेदार दत्ता कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की उपस्थिती में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 107 ग्राम पाया गया।

एएसआई नरेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त चरस शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में तहसील कैंप निवासी एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।

पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। 

Comments