1 किलो 50 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT :18 अप्रैल 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बरसत रोड चुंगी पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 50 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नसीम निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला के रूप में हुई।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बरसत रोड पीवीआर के पास मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की गीता कॉलोनी निवासी नसीम मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। नसीम बरसत रोड चुंगी पर मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चुंगी पर प्लास्टिक की थेली हाथ में लिए खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नसीम पुत्र रूकमद्दीन निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो हाथ में पकड़ी प्लास्टिक थेली से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 50 ग्राम पाया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए दिल्ली से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments