Monday, September 14, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियारों के जखीरे के साथ असला सप्लायर गिरफ्तार, 10 देसी पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 सितंबर : पानीपत पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर नकेल कसते हुए अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 अवैध देसी पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के जलालाबाद निवासी आरिफ के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र की टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप, मुख्य सिपाही मंदीप, सिपाही राजेश व चालक ईएससी जगदीप सिंह रविवार/सोमवार की देर रात गश्त के दौरान पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित गांव रसलापुर मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान टीम को विशेष इनपुट मिला कि यूपी निवासी एक युवक अवैध असला सप्लाई का काम करता है। युवक अवैध हथियार सप्लाई करने की फिराक में रसलापुर ड्रेन पुल के पास एक बैग लेकर खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर बैग की तलाशी ली। बैग से 8 देसी पिस्तौल, 2 देसी मस्कट पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आरिफ पुत्र आबिद निवासी जलालाबाद शामली यूपी के रूप में बताई।

एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यूपी से अवैध हथियार लेकर तस्करी करने के लिए आया था। उसने यूपी में करीब 7 माह पहले हथियार खरीदने की शुरुआत की थी और एक-एक कर उक्त हथियार इकट्ठा किए थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में शामिल आरोपियों के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply