Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


230 ग्राम चरस सहित बाइक सवार नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने गांव पावटी स्कूल के पास बाइक सवार एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 230 ग्राम चरस बरामद हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गांव पावटी हथवाला रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सोनीपत के गांव गढ़ी झिंझार निवासी काला पुत्र महासिंह मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है।
काला बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर जीटी रोड समालखा की और से गांव पावटी की तरफ आएगा। जिसके पास भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए गांव पावटी में हथवाला रोड पर सरकारी स्कूल के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक सीटी-100 बाइक पर सवार होकर आया। युवक ने पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान काला पुत्र महासिंह निवासी गढ़ी झिंझार सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ सौरव जयसवाल की उपस्थिति में तलाशी ली तो आरोपी की पहनी हुई जींस की पेंट की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 230 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी काला के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा तस्करी में संलिप्त उसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने को प्रयास करेंगी।

Comments