बाइक चोर गिरफ्तार. चोरी की 3 बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 20 मार्च 2024, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने फ्लौरा चौक पर एक शातिर बाइक चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 बाइक बरामद हुई। आरोपी की पहचान खालिद निवासी मुंडेठ मुजफ्फरनगर यूपी हाल विद्यानंद कॉलोनी के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर फ्लौरा चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान खालिद पुत्र राफा निवासी मुंडेठ मुजफ्फरनगर यूपी हाल विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। टीम द्वारा गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 13 मार्च को वीर नगर में फैक्टरी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में संजय पुत्र ताराचंद निवासी गुड़मंडी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारदात के अतिरिक्त अलग अलग स्थान से और दो स्पलेंडर बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा उक्त दोनों बाइक आरोपी के घर से बरामद कर, बाइक मालिक की पहचान ना होने पर दोनों बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस लिया गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। इसके साथ ही उसको बाइक चलाने का शौक है। नशे की लत व बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments