Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


युवक का अपहरण कर मारपीट करने का 7वां आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 25 फरवरी : थाना चांदनी बाग पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक का अपहरण कर मारपीट करने मामले में मंगलवार को 7वें आरोपी को एमजेआर चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिमला गुजरान निवासी साहिल के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी साहिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके 6 आरोपियों डाडौला गांव निवासी मोहित, उत्तम, अमित उर्फ मोक्ष, मंजीत, दानिश उर्फ काला व गढ़ी छाजू निवासी अभय के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कार, दो बाइक, एक डंडा व बेल्ट बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला:

थाना चांदनी बाग में काबड़ी रोड अर्जुन नगर निवासी अंकित पुत्र जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने सेक्टर 25 कृप्या गार्डन वाली गली में बाला जी मेडिकल स्टोर नाम से दवाईयों का स्टोर खोल रखा है। उसकी करीब एक सप्ताह पहले किक्रेट खेलते समय डाडोला गांव निवासी उत्तम के साथ कहासुनी हो गई थी। उत्तम कहासुनी की रंजिश रखे हुए था। 14 अगस्त को उत्तम अपने तीन साथियों के साथ दुकान में घूसा और उसके साथ मारपीट की। चारों आरोपी उसको पीटते हुए धर्म सिंह चौक पर ले गए। चौक पर उनके और चार साथी बाइक लेकर खड़े थे। आरोपियों ने वहा उसको बाइक पर बैठा लिया और शामली बाइपास पर गांव डाडौला के पास खेतों में ले गए। वहा लाठी, डंडो से चोट मारी। मोक्ष नाम के लड़के ने मुहं पर पिस्टल का बट मारा। आरोपियों ने मारपीट के बाद उसको सिवाह बस अड्डे के पास छोड़ दिया, और जाते हुए धमकी देकर गए आज तो छोड़ दिया आगे मौका मिलने पर जांन से मार देंगे। थाना चांदनी बाग में अंकित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments