फोन झपटमारी की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा दूसरा आरोपी गिरफतार
BOL PANIPAT : 5 मार्च 2022, फोन झपटमारी की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा दूसरा आरोपी गिरफतार . थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना इसराना पुलिस की टीम ने वीरवार देर साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर फोन झपटमारी की वारदात में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी विकाश पुत्र अजमेर निवासी लाखू बूआना को इसराना बस अड्डे के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी विकाश पुलिस पकड़ से बचने के लिए पिछले दो माह से छुपकर रह रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना इसरान पुलिस की टीम उसके संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। गहनता से पुछताछ करने उपरांत आरोपी विकाश को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि थाना इसराना पुलिस की टीम ने फरवरी में दीपक पुत्र नरेश निवासी लाखु बुआना को शक के आधार पर गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी दीपक ने विकाश पुत्र अजमेर निवासी लाखु बूआना व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जनवरी में शाहपुर से परढाना रोड पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी दीपक के कब्जे से वारदाम में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को न्यायिक हिरासत भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपी विकाश व उसके साथियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में सफरूल पुत्र रहमान निवासी उतर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल परढाना पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सफरूल ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शाहपुर से परढाना रोड पर स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। 21 जनवरी की देर साय अपने साथी अख्तर,शाकिम व जाकिर के साथ परढाना से दवाई लेकर फैटरी मे लोट रहा था इसी दौरान रास्ते में गंदा नाला के पास पहुंचने पर पीछे से अज्ञात 4 युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और हाथा पाई कर उसका फोन छिकनर फरार हो गए। थाना इसराना पुलिस द्वारा सफरूल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फोन झपटमारी की विभिन्न धारोओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments