नाकाबंदी के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार. चोरी की बाइक बरामद.
BOL PANIPAT , 23 मई: एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान म्यूर विहार गांधी कॉलोनी समालखा निवासी राजेश के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम को सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर ट्रक युनियन की और से गंदा नाला पटरी होते हुए आया। पुलिस टीम ने बाइक को नाका पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजेश पुत्र सतपाल निवासी म्यूर विहार गांधी कॉलोनी समालखा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 2 मार्च को तामशाबाद टोल प्लाजा के नजदीक स्थित लाल मंदिर परिसर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में बापौली निवासी रवि पुत्र पितांबर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments