Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक छीनने का आरोपी गिरफ्तार. छीनी गई बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 जुलाई 2023, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने देवी लाल पार्क के पास युवक को थप्पड़ मारकर बाइक छीन कर ले जाने वाले आरोपी को बीती देर शाम स्काई लार्क के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान संजय पुत्र राजकुमार निवासी हलदाना के रूप में हुई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि थाना में बलराम पुत्र कपूर चंद निवासी न्यू भगत नगर ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास होण्डा कंपनी की एक बाइक है जो आईडीएफसी कंपनी से फाइनेंस है। 2 जुलाई की शाम करीब 4 बजे उसका बेटा बाइक से देवी लाल पार्क में गया था। पार्क के बाहर दो युवक बेटे को थप्पड़ माकर बाइक छीनकर ले गए। उसने अपने स्तर पर जांच की तो उनमे एक युवक का नाम संजय था। बलराम की शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी व बाइक की तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी संजय को छीनी गई बाइक सहित स्काई लार्क के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने समालखा जौरासी रोड निवासी अपने साथी आरोपी कुलदीप के साथ मिलकर उक्त बाइक छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी आरोपी कुलदीप आईडीएफसी बैंक के लिए बैंक से फाईनेंस वाहनों को बिना आदेशों के लोगों से वाहन छीनने का काम करते है। पानीपत ब्रांच, करनाल ब्रांच व हिसार ब्रांच के मैनेजर के कहने पर उन दोनों ने बलराम के लड़के से बाइक छीनी थी। आरोपी के कब्जे से छीनी गई बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments