Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरफ्तार. चोरीशुदा बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:18 अगस्त 2023 , सीआईए वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को लघु सचिवालय परिसर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकाश निवासी डाहर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला संदिग्ध किस्म का एक युवक लघु सचिवालय परिसर में घूम रहा है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकाश पुत्र रामेहर निवासी डाहर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 11 अगस्त को पानीपत सिविल अस्पताल परिसर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में भीम सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी विकाश नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी विकाश का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना किला व थाना शहर में बाइक व अन्य चोरी के तीन मुकदमा दर्ज है। उक्त चोरी के मामलों में आरोपी पानीपत जेल में बंद था और कुछ महीने पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी नशा करने का आदी है। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी को नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने सिविल हस्पताल परिसर से बाइक चोरी कर हस्पताल की बिल्डिंग के पीछे बने क्वार्टरों के नजदीक छुपाकर खड़ी कर दी थी। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा उक्त सीडी डिलक्स बाइक बरामद कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments