Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


तीसरी बार कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनेगी भाजपा सरकार:- विशाल सेठ

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 17, 2024 Tags: , , , ,

-शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में आयोजित हुई कार्यकर्ता बैठक

BOL PANIPAT : 17 अगस्त, शनिवार को पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय में पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के सभी 5 मंडलों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र पालक और त्रिदेव (बूथ प्रमुख, बूथ पालक और बीएलए-2) की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की | हरियाणा भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल सेठ ने मुख्य वक्ता के रूप में बैठक को संबोधित किया | विधायक प्रमोद विज ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया | पानीपत शहरी विधानसभा के प्रभारी राममेहर मलिक ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया और पानीपत शहरी विधानसभा के संयोजक तरुण गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया | बैठक का शुभारंभ भारत माता की जय और वंदेमातरम् के साथ हुआ |

हरियाणा भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल सेठ ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे अधिक होता है और भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अपने शासनकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए हैं| पानीपत शहरी विधानसभा ने गत लोकसभा चुनाव में जीत के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त करके एक रिकॉर्ड कायम किया है | इसके लिए जिला भाजपा संगठन बधाई का पात्र हैं| उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है| प्रदेश में 1 अक्टूबर को मतदान होगा | कार्यकर्ताओं के पास चुनाव प्रचार के लिए 42 दिन बचे हैं | इन चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करके तीसरी बार सरकार बनाएगी यूं तो सभी चुनाव चुनौतीपूर्ण होते हैं इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाना चाहिए | जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा जिला संगठन के सभी पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के समय से ही पार्टी नीतियों और योजनाओं के प्रचार में जुटे हुए हैं और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण जिस प्रकार करनाल लोकसभा में जीत हासिल की है उसी प्रकार पानीपत जिला की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीत दर्ज करेगी |

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि चुनाव की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है| भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है| विपक्षी पार्टियों के मुकाबले भाजपा संगठनात्मक और रणनीतिक रूप से अव्वल है | भाजपा सरकार ने पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ सरकार चलाई है और प्रदेश के युवा वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं और बिना खर्ची पर्ची के बड़ी से बड़ी सरकारी नौकरी दी है और बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी की है | किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है |
बैठक में मंडल अध्यक्ष हरीश कटारिया, वीरेंद्र तनेजा, तरसेम गर्ग, विजय सहगल, राजेश भारद्वाज सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Comments