Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा एक समर्पित विकल्प है : महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 21, 2024 Tags: , , , ,

प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने जनसंपर्क किया तेज

BOL PANIPAT : 21 सितंबर। आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश की एकता को मजबूत बनाए रखने के लिए भाजपा एक समर्पित विकल्प है। आईए, एक सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण के लिए भाजपा को अपना समर्थन दें। यह शब्द भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने शिमला मोलाना गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने शनिवार को गांजबड़, बाबरपुर, कचरौली, महमदपुर, गढी सिकंदरपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं से प्रत्याशी महीपाल ढांडा का स्वागत किया।
महीपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनकों योजनाएं चलाई हुई है। जिनका आज लाखों महिलाएं उनका लाभ उठा रही है। बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। बुजुर्गों को तीन हजार रुपये महीना पैंशन मिल रही है। काफी लोगों का भाजपा सरकार ने मुफ्त में इलाज करवाया है। यह काम सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। इसके साथ भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई अनेकों जन कल्याणकारी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत करवाया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आने वाली 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। ग्रामीणों ने उनको वायदा किया और भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, धर्मेंद्र वकील, दीपक, सोहन सरपंच, सुनील अरोडा, बलिंद्र राठी, बिजेंद्र, जोगिंदर, सोनू, विनोद वधवा, राजिंद्र बजाज, विनोद सहगल, वेदपाल, नीटा, नरवार सिंह, बलराज, यशपाल, राधे, अनिल बजाज, ऋषि, मनीष, सोनी, रविंद्र, सोनू, पवन, जय सिंह, सुरेश, अंकित, प्रदीप, मोहित, सुखबीर, राजेश नैन, डा. जोगिंदर, जयनारायन व विनोद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments