शहर बनेगा स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित:कुच्छल।
BOL PANIPAT : समालखा 15 जून ()। स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित समालखा बनेगा । शहर का संपूर्ण विकास किया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरस्त होगी। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के हर चौराहे पर सी सी टी वी कैमरे लगाए जाएंगे . ये शब्द भाजपा समालखा नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी अशोक कुच्छल ने विभिन्न वार्डों में आज अपने डोर टू डोर संपर्क अभियान के दौरान कहे। अशोक कुच्छल ने कहा की शहर के सौंदर्य करण हेतु पार्कों का सौंदर्य करण किया जाएगा। डोर टू डोर अभियान में उमड़ी भारी भीड़ ने भाजपाप्रत्याशी अशोक कुच्छल का फूल मालाओं से व ढोल नगाड़ों के साथ जबस्दत स्वागत किया।

Comments