Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉ अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक 92 पर कार्यकर्ता के साथ सुना मन की बात का 128 एपिसोड

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 30, 2025 Tags: , , , ,

-मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नव उद्घाटित महाभारत अनुभव केंद्र का प्रधानमंत्री द्वारा जिक्र करना प्रदेश के पर्यटन को पंख लगा देगा – डॉ अर्चना गुप्ता

-स्वदेशी को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान वोकल फार लोकल को आत्मसात करें -डा अर्चना गुप्ता

-देश की समृद्धि के लिए स्वदेशी पर्यटन तथा प्राकृतिक खेती को महत्व दें -डा अर्चना गुप्ता

BOL PANIPAT : 30 नवम्बर, हरियाणा का पर्यटन उद्योग अब निश्चित ही कुलांचे भरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नव उद्घाटित महाभारत अनुभव केंद्र का जिक्र करने मात्र से देश और विदेश के लोगों का रुझान निश्चित ही इस केंद्र की ओर बढ़ेगा जिससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग को बल मिलेगा तथा प्रदेश की आर्थिकी की मजबूत होगी यह शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता ने ग्रामीण विधानसभा के बूथ क्रमांक 92 पर डी पी पब्लिक स्कूल मे मन की बात का 128 वा एपिसोड सुनने के बाद उपस्थित जन समूह को मुख्य वक्ता के तौर पर सम्बोधित करते हुए कहें।
डॉ अर्चना गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा स्वदेशी आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के लिए हम सबको प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वोकल फार लोकल के आह्वान को आत्मासात करना पड़ेगा।
डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने आगे कहा क़ी हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए तथा मानव मात्र की भलाई के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए।
डॉ अर्चना गुप्ता ने जोर देकर कहा कि हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने के लिए काशी तमिल संगम मे अवश्य जाना चाहिए।
डॉ अर्चना ने प्रधानमंत्री के भाषण के कुछ अंशो को उद्धरित करते हुए कहा की इजराइल में जाम साहब दिग्विजय जी की प्रतिमा का अनावरण होना वो भी भारत के प्रधानमंत्री द्वारा होना पुरे देश को गौरनावन्ति करता हैँ।
कार्यक्रम क़ी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरदेव नें क़ी.
धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार महिपाल ढांडा के बडे भाई हरपाल ढांडा नें दिया हरपाल ढांडा ने अपने उद्बोधन में कहा क़ी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है उन्होंन आई. एन.एस, माहे का ज़िक्र किया। हरपाल ढांडा नें कहा कि हमें देश के ही विंटर खेलो में भाग लेना चाहिए ताकि विंटर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने कहा की फिट इंडिया हिट इंडिया अभियान के तहत अपने आप को स्वस्थ बनाए रखना चाहिए उसके लिए शारीरिक कसरत करें।
इस मोके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ईश कुमार राणा, सोनू संधू पार्षद, बिटटू प्रजापत पार्षद, दीपक गोयल मंडल महामंत्री, राजबीर मलिक, अजमेर डी पी स्कूल, बलवान शर्मा, देवेंदर संधू,जितेंद्र अहलावत तथा कृष्ण खरब आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Comments